{"_id":"5967c37d4f1c1b80328b4643","slug":"171499972477-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी: तीन दिन बाद हैल्प डेस्क पर कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी: तीन दिन बाद हैल्प डेस्क पर कार्य शुरू
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी: तीन दिन बाद हेल्प डेस्क पर कार्य शुरू
सहारनपुर। कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर रही वाणिज्यकर विभाग की हेल्प डेस्क पर बृहस्पतिवार को तीन दिन बाद दोबारा कार्य शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में व्यापारियों हेल्प डेस्क पहुंचकर जीएसटी पर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर वाणिज्य कर विभाग की हेल्प डेस्क ने कई दिन से कार्य बहिष्कार कर रखा था। इसे लेकर वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। इसके बाद शासन ने इस मामले में एक समिति का गठन कर मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया। समिति के गठन के बाद वाणिज्य कर विभाग की हैल्प डेस्क ने कार्य बहिष्कार को वापस लेकर कार्य प्रारम्भ कर दिया। वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी और असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब तीन दर्जन से अधिक व्यापारियों ने शंकाओं का समाधान के लिए संपर्क किया। व्यापारियों की शंकाओं और समस्याओं का समाधान उपस्थिति अधिकारियों द्वारा पूर्णतया कर दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को जीएसटी के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो या इससे संबंधित कोई भी समस्या हो उसे वाणिज्य कर विभाग के दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में बनाई गई हेल्प डेस्क से संपर्क करना चाहिए।