फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1.71 crore cheated in the name of getting land

Saharanpur News: भूमि दिलाने के नाम पर ठगे 1.71 करोड़

Tue, 28 Mar 2023 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
1.71 crore cheated in the name of getting land
पीड़ित ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

-- किसान से भी ठगी कर चुका है यह गिरोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भूमि दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने एक और व्यक्ति से 1.71 करोड़ की ठगी कर ली। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। इनमें मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसने गिरोह बना रखा है। आरोपी एक किसान से भी 20 लाख की ठगी कर चुका है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुबारकशाह निवासी अदनान ने बताया कि वह बेहट रोड पर धर्म कांटा चलाता है। उसके पास 11 माह पहले एक व्यक्ति आया था, जिसे वह नहीं जानता था। आरोपी ने खुद को दाबकी जुनारदार निवासी बताया था। आरोपी ने कहा था कि लंढौरा गांव में साढ़े 12 बीघा भूमि बिक रही है, जिसकी कीमत 18 लाख रुपये प्रति बीघा है। पहले तो अदनान ने भूमि खरीदने से मना कर दिया, लेकिन बाद में आरोपी और गिरोह के सदस्यों ने अदनान को विश्वास में ले लिया तथा वह इनके झांसे में आ गया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि भूमि का बैनामा कराने के लिए आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में उससे 1.71 करोड़ रुपये ले लिए। 98 लाख 56 हजार रुपये नकद लिए और 72 लाख 94 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए। कुछ दिन बाद अदनान को पता चला कि आरोपी ने भूमि के फर्जी कागजात बनवाए हुए हैं और उसके साथ धोखाधड़ी की गई। अदनान ने आरोपी से अपने पैसे मांगे तो उसने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने अब एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह आरोपी गांव पंडौली निवासी किसान गुलबहार से भी भूमि दिलवाने के नाम 20 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। गुलबहार ने भी एसएसपी से कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कई लोगों को बना चुके निशाना
मामले की जांच देहात कोतवाली पुलिस ने शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि जांच में सामने आया कि आरोपी अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर कई लोगों से भूमि दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed