फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   800 मीटर दौड़ में पद्म रहे सबसे आगे

800 मीटर दौड़ में पद्म रहे सबसे आगे

Wed, 13 Feb 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में पद्म रहे सबसे आगे
800 मीटर दौड़ में पद्म रहे सबसे आगे
विज्ञापन

सहारनपुर। संस्थापक सप्ताह के तहत महाराज सिंह कालेज की ओर से एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कालेज के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा को साबित करने का प्रयास किया।

800 मीटर दौड़ में पद्म कुमार पहले, अजय कुमार दूसरे और रजत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में सोनम ने पहला, बुशरा ने दूसरा और महिमा ने तीसरा स्थान पाया। शॉटपुट में शिवांश, सावन और मोहम्मद शाहबान क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में आयुषी ने पहला, सुरभि ने दूसरा और मीनाक्षी ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में पदम पहले, अजय दूसरे और रजत तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में किरण पंवार ने पहला, सोनम ने दूसरा और आशु ने तीसरा स्थान पाया। जेवलिन थ्रो में मोहम्मद शाकिर पहले, चंदन दूसरे और मनीत तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में अंजली, महिमा और आयुषी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में पदम ने पहला, शाकिर ने दूसरा और आकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं में किरण पंवार पहले, सोनम दूसरे और काजल तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में मोहम्मद शाकिर पहले, मोहम्म शाहबान दूसरे और सावन तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में किरण पंवार ने पहला, काजल ने दूसरा और आयुषि ने तीसरा स्थान हासिल किया। 5000 मीटर दौड़ में अजय, आजाद, प्रवेश क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में सोनम पहले, सुरभि दूसरे और सादिया तीसरे स्थान पर रही। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉक्टर एके डिमरी ने किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार शर्मा, दिवेश, संदीप, मनीष, आदेश कुमार, डॉक्टर कपिल वत्स, डॉक्टर गुरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed