{"_id":"5c5c7b66bdec225fe96d6ec2","slug":"161549564774-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में भी प्रस्तावित हैं तीन थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में भी प्रस्तावित हैं तीन थाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए 36 नए थाने बनाए जाने की घोषणा की गई है। जिससे सहारनपुर में वर्षों से प्रस्तावित तीन नए थाने बनने की एक बार फिर उम्मीद जगी है।
जिले में महिला थाना समेत 22 थाने हैं। जिनमें कुछ थाना क्षेत्र की सीमाएं इतनी दूरी तक हैं, जहां थाना से पहुंचने में एक घंटा तक का समय लग रहा है। देवबंद थाना क्षेत्र की खेड़ा मुगल चौकी की देवबंद से दूरी 25 किमी से भी अधिक है। यही स्थिति नकुड़ थाना की चौकी अंबेहटा पीर की भी है। अंबेहटा पीर नकुड़ थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी को थाना बनाए का प्रस्ताव भी कई वर्ष पूर्व भेजा जा चुका है। लगभग 36 गांव एवं एक कस्बा इस चौकी क्षेत्र में है, जबकि देहात कोतवाली की चौकी शेखपुरा कदीम तक देहात कोतवाली पुलिस को आने के लिए देहात कोतवाली को पूरे शहर के साथ कई थाना की सीमाओं को पार कर पहुंचना पड़ता है। इन तीनों चौकियों को थाना बनाए जाने के प्रस्ताव सहारनपुर से भेजे जा चुके हैं। खेड़ा मुगल एवं अंबेहटा पीर के लिए तो विशेष रूप प्रयास भी किए गए। सहारनपुर से नए थाना बनाए जाने के लिए फाइल शासन तक पहुुंच भी गई। एक दो नहीं बल्कि कई वर्षों से इनको थाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इनको थाना बनाए जाने के लिए शासन से हरी झंडी नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में 36 नए थाने बनाए जाने की घोषणा से इस बार सहारनपुर में प्रस्तावित नए तीन थानों को भी हरी झंडी मिलने की उम्मीद जगी है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि जिले के तीन नए थाने बनाए जाने के लिए प्रस्ताव काफी समय पूर्व भेजे जा चुके हैं। उम्मीद है कि इस बार इन थाने को मंजूरी मिल जाएगी। साथ ही दो थाने कुतुबशेर एवं देहात कोतवाली की भी नई इमारतों का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।