फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सभी ब्राह्मणों को संगठन से जोड़ेगा समाज: जुगमेंद्र

सभी ब्राह्मणों को संगठन से जोड़ेगा समाज: जुगमेंद्र

Sun, 03 Feb 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सभी ब्राह्मणों को संगठन से जोड़ेगा समाज: जुगमेंद्र
छुटमलपुर (सहारनपुर)। ब्राह्मण समाज की बैठक में तय किया गया कि बिरादरी के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए उपजातियों में बंटे ब्राह्मणों को भी एक मंच पर लाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

गंदेवड़ा निवासी राजीव पाराशर के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में अध्यक्षता कर रहे पंडित जुगमेंद्र शर्मा ने कहा कि बिरादरी के उत्पीड़न को रोकने के लिए संघर्ष की जरूरत है और संघर्ष के लिए जनशक्ति की। प्रदेश में ब्राह्मणों की आबादी करीब 14 फीसदी है। बावजूद इसके कोई भी ब्राह्मणों को निशाना बनाने से नहीं चूकता है। इसकी वजह जाति और उपजातियों में बिखराव होता है। बुढ्ढाखेड़ा के पंडित विष्णु दत्त शर्मा और जीवाला के पंडित प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि सबसे पहले छुटमलपुर और फतेहपुर में रहने वाले ब्राह्मण परिवारों को सूचीबद्ध करके उनका एक परिचय सम्मेलन बुलाया जाएगा। इसके बाद पहले ब्लाक और फिर जनपद स्तर पर संगठन में प्रत्येक परिवार की भागेदारी तय करने का प्रयास किया जाएगा। नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, पंडित सुदेश शर्मा और प्रमोद भारद्वाज ने कहा कि हमेशा अग्रणी रहने वाला समाज आज अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। इसकी वजह आपसी बिखराव है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में बंटे ब्राह्मणों को एक मंच पर आना होगा।
विज्ञापन

तय किया गया कि आगामी बैठक 17 फरवरी को ब्रहमदत्त शर्मा के देहरादून रोड फतेहपुर स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित की जाएगी। बैठक में राजेश शर्मा, ब्रहमदत्त शर्मा, अरविंद शर्मा, प्रमोद अंगीरस, दिनेश भारद्वाज, गौरव पाराशर, प्रदीप पाराशर, प्रतीत उपाध्याय, मुकेश शांडिल्य, रजत शांडिल्य, भूषण शर्मा, ब्रिजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed