{"_id":"5c3a3fc6bdec2273ad00a9a2","slug":"161547321286-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील
बेहट। गांव जाटोवाला में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सह प्रांत संयोजक तथा प्रभारी मदरसा प्रकोष्ठ मिर्जा जुल्फिक्कार मुईजी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ धर्म जाति से हटकर सबको मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
शनिवार को जाटोवाला के मदरसा मकतब शेखुल हिंद में हुई बैठक में मुईजी कहा कि स्वच्छता मिशन के साथ ही गरीबों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज वाली योजनाएं हितकर हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अली हसन सलमानी ने की। संचालन कारी मोहम्मद उस्मान सलमानी ने किया। इस मौके पर तबस्सुम,अफसाना, डॉक्टर मेहरबान, प्रधानाचार्य मोहम्मद दिलदार मिर्जा, शहजाद मीर, मोहम्मद नौशाद, आदि लोग मौजूद रहे।