{"_id":"5b859e8d42c792466408d194","slug":"161535483533-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित एडीएम के समर्थन में उतरे संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित एडीएम के समर्थन में उतरे संगठन
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रिटायर्ड कर्नल के साथ विवाद में निलंबित हुए मुजफ्फरनगर के एडीएम के समर्थन में विभिन्न संगठन उतर आए हैं। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर प्रशासनिक अधिकारी हरीश चंद्र के परिवार को सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
एडवोकेट्स क्लर्क टाइपिस्ट स्टांप विक्रेता समिति ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। अध्यक्ष सुरेंद्र कोरी ने कहा कि वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी हरीशचंद्र के अनुसूचित जाति से होने के कारण उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके नाबालिग बच्चों पर आईपीसी धारा 307 के मुकदमा दर्ज कराया गया, जिससे दलित समाज में आक्रोश है। आरोप लगाया कि रिटायर्ड कर्नल द्वारा हरीश चंद्र के परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, धारा 307 हटाने और निलंबन को रद्द किए जाने की मांग की। राजकुमार कोरी, गुरमीत कोरी, नाथीराम, शिवचरण सिंह, यशपाल सिंह, रतिराम, मनोज कुमार, कुलदीप सिंह मौजूद रहे। भारतीय कोरी समाज ईकाई सहारनपुर मंडल ने भी राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर हरीश चंद्र के परिवार को सुरक्षा दिए जाने और वरिष्ठ न्याय अधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की। अजब सिंह, राकेश कुमार, डा. महेश कोरी, संजय कोरी, जय प्रकाश, बल सिंह, अंशुल प्रधान, विनोद प्रधान, रमेश चंद, रणधीर सिंह शामिल रहे। उधर, गांव रामनगर में भीम आर्मी ने बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने कहा कि अगर हरीश चंद्र के परिवार को परेशान किया तो भीम आर्मी चुप नहीं बैठेगी। सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। मंजीत सिंह नोटियाल, विनोद प्रधान, विजय कुमार, प्रवीन, सम्राट गौतम, महेश बाबू, अविनाशी कालरा, सतीश, यशवंत, हरी सिंह, विनोद कुमार, संजीव प्रधान, विशाल, प्रशांत, रोबिन गौतम मौजूद रहे।