{"_id":"5b6c8bad4f1c1bed238b58f3","slug":"161533840301-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ सेवा शिविर में शिव जागरण का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ सेवा शिविर में शिव जागरण का आयोजन
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-मंगलौर रोड पर कांवड़ सेवा शिविर में शिव जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने भगवान शंकर के भजन प्रस्तुत किए जिन पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने लगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक ब्रिजेश सिंह ने और नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल ने फीता काटकर किया। भगवान भोलेनाथ को माल्यार्पण पूर्व सभासद हरिओम सिंघल व चौधरी बिजेन्द्र सिंह ने किया। विधायक ने कहा कि भगवान शिव हमारे आराध्य देव हैं। हमें जीवन में उनका अनुसरण कर दूसरों की रक्षा और भलाई के कार्य करने चाहिए। शामली की कलाकार अन्नू ने बगड़ बम बगड़ बम, भांग नी घोंटू, हटजा भोले पाछै नै, चाल कसूती चाल्ले रे और तेरी रै नचाई नाचू सू इस दुनिया की औकात नहीं आदि भजनों पर भोले जमकर थिरके। मदन मस्ताना ने गुरु फकीरादास जी की महिमा का गुणगान किया। इससे पूर्व समिति सदस्यों ने विधायक ब्रिजेश सिंह व अजय सिंघल को चुनरी ओढ़ाकर तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर चौ. प्रविंद्र सिंह, डा. महेन्द्र सैनी, शुभम चौधरी, आदित्य गर्ग, हरेंद्र सिंह, राकेश गांगुली, विपिन भारतीय, शशि त्यागी, मंजीत सिंह, विकास देशवाल, सुधीर भारद्वाज, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।