{"_id":"5b6600004f1c1bed5e8b7285","slug":"161533411328-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवधोई नदी के लिए पानी नहीं देगा सिंचाई विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवधोई नदी के लिए पानी नहीं देगा सिंचाई विभाग
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवधोई नदी के लिए पानी नहीं देगा सिंचाई विभाग
सहारनपुर। सिंचाई विभाग ने पांवधोई नदी को पानी देने से इनकार कर दिया है। प्रशासन ने पांवधोई नदी को साफ रखने और इसमें पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए नदी को बड़ी नहर से लिंक करने की योजना बनाई थी। मगर सिंचाई विभाग ने यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि बड़ी नहर के पास इतना पानी नहीं है कि पांवधोई नदी को पानी दिया जा सके।
कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला प्रशासन पांवधोई नदी की सफाई के लिए अभियान चला रहा है। सात जुलाई को नदी के उद्गम स्थल शकलापुरी से नदी की सफाई शुरू की गई थी। सात जुलाई को ही अधिकारियों ने पांवधोई नदी में पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए पांवधोई नदी को बड़ी नहर से लिंक करने की बात कही थी। गौरतलब है कि पांवधोई नदी के उद्गम स्थल से बड़ी नहर की दूरी मुश्किल से एक किलोमीटर है। मगर प्रशासन की इस योजना पर सिंचाई विभाग ने पानी देने से इनकार करते हुए पानी फेर दिया है। नगर निगम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बड़ी नहर से पानी की मांग की थी, मगर सिंचाई विभाग ने इससे मना कर दिया।
---------------------------------
कम पानी की वजह से ही कहलाई पांवधोई
पांवधोई नदी के गंदा रहने की एक मुख्य वजह नदी में पानी की मात्रा का बेहद कम होना है, जिसकी वजह से नदी में डलने वाली गंदगी भी अच्छे से बह नहीं पाती है। पांवधोई बचाओ समिति से जुड़े पर्यावरणविद् डॉ. पीके शर्मा का कहना है कि कम पानी रहने की वजह से ही इसे पांवधोई का नाम पड़ा है।
विज्ञापन
---------------------------------
पांवधोई को बड़ी नहर से लिंक करने की योजना थी, मगर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बड़ी नहर से लिंक करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि बड़ी नहर में पहले से ही कम पानी है। ऐसे में बड़ी नहर से पांवधोई नदी को पानी नहीं दिया जा सकता है।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त