{"_id":"5b0068b34f1c1b1b5e8b5bb9","slug":"161526753459-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से होता है मानव मस्तिष्क और स्मरण शक्ति का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से होता है मानव मस्तिष्क और स्मरण शक्ति का विकास
Updated Sat, 19 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। योग करने से मानव मस्तिष्क एवं स्मरण शक्ति का विकास होता है। योगी व्यक्ति हमेशा निरोग रहते हुए लंबी आयु प्राप्त करता है।
शनिवार को क्षेत्र के गांव कादरपुर के महर्षि दयानंद जूनियर हाईस्कूल में श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा आयोजित विद्यार्थी उज्जवल भविष्य निर्माण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र सैनी ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। योग से स्मरण शक्ति में वृद्धि एवं अच्छी आदतों का विकास होता है। जो विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। समिति से पधारे वक्ता राजेश्वर सैनी और सुशील कुमार ने फास्ट फूड, कोल्डड्रिंक्स एवं अन्य तंबाकू युक्त पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए बताया कि यह हमारे शरीर के लिए अत्यंत हानिकारक है। इनके इस्तेमाल से हमें बचना होगा अन्यथा यह हमारे शरीर में विभिन्न रोगों को समाविष्ट कर देंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार शर्मा ने सेवा समिति से पधारे वक्ता एवं योगाचार्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें प्रतिदिन योग के प्राणायाम, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, चंद्रासन आदि सामान्य अभ्यास करते रहना चाहिए। इससे हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ और निरोग रह सकता है। इसमें देवी सिंह, अनिता, तबस्सुम, रूचिका शर्मा, रीना काबोज, पूजा, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।