{"_id":"5ae4bbf64f1c1b5c098b6ff9","slug":"161524939766-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर तहसील में फिर शुरू हुआ मिट्टी का अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर तहसील में फिर शुरू हुआ मिट्टी का अवैध खनन
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर तहसील में मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। प्रशासन की चुप्पी उनके हौसले बढ़ा रही है। मिट्टी के उठान से क्षेत्र की उपजाऊ भूमि बंजर हो रही है। इसके अलावा दिन भर मिट्टी से भरी ओवरलोड ट्रॉलियों के चलने से क्षेत्र की सड़कें ध्वस्त हो रही हैं, जिन्हें कुछ महीने पहले ही बनवाया गया है।
जनपद में करीब दो साल से रेत, बजरी और मिट्टी का खनन बंद है। विकास कार्यों पर ब्रेक लग जाने की वजह से प्रशासन ने रेत और बजरी के परिवहन को अनुमति दी है। मगर रेत और बजरी के खनन पर अभी भी पाबंदी है। इसी प्रकार मिट्टी का खनन भी बंद है। अब गेहूं कटने के बाद खेतों के खाली होने पर मिट्टी की अवैध खनन जारी हो गया है। सदर तहसील के गांव ज्ञानागढ़, हसनपुर, शकलापुरी और चक देवली क्षेत्र के खेतों से भारी मात्रा में मिट्टी उठाई जा रही है। पुराना कलसिया रोड और शकलापुरी मार्ग पर दिन भर दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियां मिट्टी लेकर दौड़ रही हैं। करीब दो महीने पहले पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनाई गई सड़क भी ओवरलोड ट्रॉलियों के चलने से टूटना शुरू हो गई है। हालांकि एसडीएम सदर संगीता शकलापुरी क्षेत्र से कई बार मिट्टी का अवैध खनन पकड़ चुकी हैं। उन्होंने दो बार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़कर कोतवाली देहात को सौंपा था। मगर पुलिस ने उन्हें हर बार छोड़ दिया।
मिट्टी के अवैध खनन की मुझे जानकारी नहीं है। यदि बिना अनुमति के कहीं से मिट्टी का खनन किया जा रहा है तो खनन करने और कराने वालों पर कार्रवाई होगी। मिट्टी से लदे मिले ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
- संगीता, एसडीएम सदर।