फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर मंडल में कवर्ड होंगे फ्लाई ओवर

सहारनपुर मंडल में कवर्ड होंगे फ्लाई ओवर

Sun, 08 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर मंडल में कवर्ड होंगे फ्लाई ओवर
सहारनपुर। भारत बंद के दौरान दो अप्रैल को मुजफ्फरनगर में फ्लाई ओवर से पुलिस थाने पर की गई पत्थरबाजी की घटना से पुलिस-प्रशासन ने सबक लिया है। पुनरावृत्ति टालने के लिए सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के तमाम फ्लाई ओवर को लखनऊ की तर्ज पर कवर्ड करने का निर्णय लिया है। पुलिस के प्रस्ताव पर मंडलायुक्त ने सहमति जताते हुए दोनों जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एससीएसटी एक्ट संशोधन के विरोध में दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान उपद्रवियों ने मुजफ्फरनगर के जानसठ फ्लाई ओवर पर खड़े होकर नई मंडी कोतवाली में जमकर पत्थरबाजी की थी। जिसमें कई पुलिस कर्मियों के घायल होने के साथ मुकदमाती वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। ऊपर से पथराव होने के कारण पुलिस बाहर नहीं निकल सकी, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए उपद्रवियों ने वाहनों में आगजनी कर दी थी। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी और डीआईजी शरद सचान के घटनास्थल भ्रमण के दौरान यह मामला उठा था। इलाके के लोगों की भी शिकायत थी कि फ्लाईओवर कवर्ड न होने के कारण परिवार की महिलाओं का छतों पर आना भी मुश्किल है। डीआईजी ने मुजफ्फरनगर और सहारनपुर पुलिस से फ्लाई ओवरों को कवर्ड करने का प्रस्ताव मांगा था। शामली जिले में एक भी फ्लाई ओवर न होने की जानकारी दी गई। डीआईजी शरद सचान द्वारा प्रस्ताव तैयार कर मंडलायुक्त को भेजा गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति टालने के लिए फ्लाईओवरों का कवर्ड होना जरूरी है। डीआईजी ने बताया कि फ्लाईओवर कवर्ड होने के बाद लोग बीचोबीच खड़े होकर किसी तरह की ताक-झाक नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

--
ये फ्लाईओवर होंगे कवर्ड
सहारनपुर-
अंबाला रोड मेला गुघाल पुल
कचहरी फ्लाई ओवर
जिला अस्पताल फ्लाई ओवर
ढमोला नदी फ्लाई ओवर
खलासी लाइन फ्लाई ओवर
-
मुजफ्फरनगर-
जानसठ रोड फ्लाई ओवर
भोपा रोड फ्लाई ओवर
गांधी कालोनी फ्लाई ओवर
--
शामली
नहीं है कोई फ्लाई ओवर
----
मुजफ्फरनगर में फ्लाई ओवर से नई मंडी कोतवाली पर की गई पत्थरबाजी जैैसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने को फ्लाई ओवर को कवर्ड करने का प्रस्ताव मंडलायुक्त को भेजा गया है। फ्लाईओवरों के कवर्ड न होने के कारण दूसरे तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरद सचान, पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर रेंज
--
डीआईजी के माध्यम से उन्हें फ्लाई ओवर को कवर्ड करने का प्रस्ताव मिला है, जिस पर सहमति जताते हुए सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारियों से बात की गई है। जल्द ही फ्लाईओवर को कवर्ड करने की योजना पर काम शुरू हो जाएगा।
चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed