{"_id":"5a9af4fd4f1c1bea028b5720","slug":"161520104701-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को नहीं दी अनुमति, थानों में बजा डीजे सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को नहीं दी अनुमति, थानों में बजा डीजे सिस्टम
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बेहट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने होली पर्व पर लोगों को डीजे सिस्टम बजाने की अनुमति नहीं दी। मगर, शनिवार को थानों में डीजे सिस्टम लगाकर पुलिसकर्मियों ने होली खेली है। क्या आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों के लिए अलग-अलग कानून है। यह मुद्दा वह विधानसभा में उठाएंगे।
शनिवार को जारी किए बयान में विधायक नरेश सैनी ने पुलिस-प्रशासन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर आम नागरिकों ने डीजे सिस्टम लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन से अनुमति मांगी थी। मगर, लोगों को डीजे सिस्टम लगाने की इजाजत नहीं दी गई। शनिवार को जनपद के सभी थानों पुलिसकर्मियों ने होली खेली। उनका आरोप है थानों में डीजे सिस्टम बजाकर नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। पुलिसकर्मियों को बिना अनुमति के ही डीजे सिस्टम लगाने दिया। आम नागरिक को अनुमति ना देकर पुलिस-प्रशासन ने परेशान किया। क्या पुलिस और आम नागरिकों के लिए सरकार ने अलग-अलग कानून बनाया है। भाजपा सरकार में जनता को खुद को ठगा महसूस कर रही है। इस मामले को वह विधानसभा में उठाएंगे।