फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इस्लाम और मुस्लिम विरोधी ताकतों के हाथों का खिलौना है जमीदा: उलमा

इस्लाम और मुस्लिम विरोधी ताकतों के हाथों का खिलौना है जमीदा: उलमा

Thu, 01 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
इस्लाम और मुस्लिम विरोधी ताकतों के हाथों का खिलौना है जमीदा: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। केरल में पुरुषों को जुमा की नमाज अदा कराने वाली महिला इमाम जमीदा ने इस बार पांच वक्त की नमाज और नमाज पढ़ने के तरीके को लेकर विवादित बयान दिया है। नए बयान पर देवबंदी उलमा आग बबूला हो गए हैं। उलमा का कहना है कि जमीदा को इस्लाम के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है इसलिए वे साजिश के तहत इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम करने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष व अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि मुसलमान कुरआन और हदीस के मुताबिक अपनी जिंदगी गुजारते हैं उन्हें किसी जमीदा से कोई तरीका सीखने की जरूरत नहीं है। जमीदा का नमाज पढ़ाते हुए जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें देखने से साफ पता चलता है कि वे गलत तरीके से नमाज अदा करा रही हैं। उन्होंने कहा कि जमीदा अपनी बात मनवाने के लिए झूठ का सहारा ले रही हैं जो सरासर गलत है। फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि जमीदा ने पांच वक्त की नमाज अदा करने और उनके तरीकों पर जो सवाल उठाए हैं उनमें जरा भी सच्चाई नहीं है। क्योंकि इस्लाम मजहब में नमाज के वक्त तय हैं और पूरे विश्व में नमाज पढ़ने का तरीका एक ही है। इस्लाम और मुसलमान विरोधी ताकतें जमीदा और उस जैसी महिलाओं को हथियार के रुप में इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि जमीदा किसके हाथ का खिलौना बनकर ये सब कर रही है, लेकिन इतना साफ है कि वे साजिश के तहत ये सब कर रही हैं। साथ ही कहा कि इस्लाम मजहब में मर्दों और औरतों के सभी हक तय किए हुए हैं। बता दें कि बुधवार को जमीदा ने बयान दिया है कि नमाज पांच वक्त की नहीं बल्कि तीन वक्त सुबह शाम और रात में ही पढ़ी जाती है, जबकि नमाज में सिर्फ एक रकात में एक ही सजदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed