{"_id":"5a46892d4f1c1bce408bfeaf","slug":"161514572077-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर मनिहारन से दूध व्यापारी के अचानक लापता होने से हड़कंप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर मनिहारन से दूध व्यापारी के अचानक लापता होने से हड़कंप, हंगामा
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कस्बे के बड़े दूध व्यापारी सालिम का 26 वर्षीय पुत्र जहांगीर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जहांगीर की स्कूटी थाना पर खड़ी हुई मिली। जिस पर लोगों ने थाना का घेराव कर लिया और जमकर हंगामा किया। लोगों ने पुलिस पर ही जहांगीर को गुम करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का कहना है कि उसे गिरफ्तार किया गया है।
दूध कारोबारी सालिम का पुत्र नगर पंचायत के वार्ड 6 से सदस्य 26 वर्षीय जहांगीर शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे अपने घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। जिस पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसकी तलाश शुरू कर दी। पिता मोहम्मद सालिम ने आरोप लगाया कि उनका भाई हाफिज हाकिम मामले की जानकारी देने के लिए थाना गया, लेकिन पुलिस ने उन्हें कुछ नहीं बताया। अचानक उसकी नजर थाना में खड़ी जहांगीर की स्कूटी पर पड़ी। जिस पर उन्होंने स्कूटी थाना में होने के बाद में पूछा लेकिन पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने पुलिस पर ही उनके बेटे जहांगीर को गायब करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में लोगों ने थाना का घेराव कर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। रात सवा 10 बजे तक थाना पर हंगामा चलता रहा। इस मामले में थाना प्रभारी एसके राणा ने बताया कि जहांगीर दो गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था। जिस कारण जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।