{"_id":"5a46891d4f1c1b0d788b5ba4","slug":"161514572061-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक गली पर गेट लगाकर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक गली पर गेट लगाकर कब्जा करने का आरोप
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुरानी चुंगी के मोहल्ला कोतान निवासी शीतल ने मोहल्ले के ही तीन लोगों पर सार्वजनिक गली में गेट लगाकर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
शीतल पत्नी दीपक सिंह का आरोप है कि उनकी गली में ही रहने वाले कुछ लोगों ने पुलिस से साठगांठ कर गली पर गेट लगा दिया है और सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर लिया है। गली को बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस मौके पर ही मौजूद रही और गेट लगा लिया गया। जब उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ गाली गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। शीतल ने इस मामले में डीआईजी को ज्ञापन देकर गेट को हटवाए जाने एवं उसके जान माल की सुरक्षा कराए जाने की मांग की है।