फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में 92.5 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में 92.5 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में 92.5 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
सहारनपुर। अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में झमाझम वोट बरसे। 1368 मतदाताओं में से 1266 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पदाधिकारियों का चुनाव किया। शनिवार को प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 10 बजे से ही मतदान शुरू हो गया था। अधिवक्ताओं ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को चुनने के लिए पूरा जोश दिखाया। सुबह से ही बूथों पर मतदान के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई थी। कचहरी परिसर में बने हॉल में चार बूथ बनाए गए थे। मतदान करने के लिए आ रहे मतदाताओं का प्रत्याशी लाइन लगाकर स्वागत कर रहे थे और उन्हें अपने-अपने पर्चे देकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे थे। शाम चार बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। 1368 मतदाताओं में से 1266 मतदाताओं ने वोट डाले। चार बूथों में से एक नंबर बूथ पर 350 में से 334 वोट पड़े, दूसरे बूथ पर 350 में से 335 वोट पड़े, तीसरे बूथ पर 350 में से 320 वोट पड़े और बूथ नंबर चार पर 318 में से 277 वोट पड़े। कुल 92.5 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान संपन्न कराने में केपी सैनी, मुनव्वर आफताब, मेघराज सिंह, नीरज सैनी, महेश बत्रा, संयोग सैनी, अक्षय मित्र वत्स ने सहयोग किया। उन्होंने बताया जा रहा है कि वोटिंग प्रतिशत को देखते हुए परिणाम को लेकर तीनों दलों में खुशी के साथ बेचैनी भी नजर आ रही है। फिलहाल सभी 33 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो चुका है। शनिवार को मतपेटियों के खुलने के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का भी फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed