{"_id":"5a26e48f4f1c1bca678bfbf3","slug":"161512498319-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई अभियान चला ली स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई अभियान चला ली स्वच्छता की शपथ
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंगलवार को अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सफाई रखने की शपथ दिलाई गई।
प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया कि स्वस्थ मस्तिष्क के लिए जरूरी है कि हम स्वयं साफ सुथरे रहे और अपने आस पास सफाई रखें। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था। प्रधानाचार्य रघुनाथ चौहान ने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री के इस अभियान से जुड़ कर स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की दो दर्जन कैडेट्स ने विशेष अभियान चलाकर विद्यालय में सफाई की। इस दौरान बटालियन नायक सूबेदार एसकेबीएस बाबा, नायक भास्कर गौड़ा, विद्यालय की एनसीसी की केयर टेकर मोनिका सैनी, गौरव मित्तल, विश्व दीपक मित्तल, वेदभूषण गुप्ता, कश्मीर सिंह, रामपाल सिंह, नित्यांनद, सुरेंद्र वत्स, नागेंद्र, छवि, अनिता आदि उपस्थित रहे।