{"_id":"5a0b38954f1c1bee688bb688","slug":"161510684821-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतम खेती के टिप्स देने को चलेंगी किसान पाठशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतम खेती के टिप्स देने को चलेंगी किसान पाठशालाएं
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। किसानों को उत्तम खेती के गुर सिखाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी किसान पाठशालाओं का आयोजन करेंगे। इसमें किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
उप परियोजना निदेशक (आत्मा) यशवीर सिंह सैनी ने बताया कि किसान पाठशाला में कृषि से संबंधित विभागों की समस्त योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए सभी न्याय पंचायतों के सबसे पिछड़े एवं कम उत्पादकता वाले 2-2 ग्राम पंचायतों में 5 दिवसीय किसान पाठशालाओं का आयोजन गांव के प्राथमिक विद्यालयों में किया जाएगा। न्याय पंचायत की कुछ ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण में 4 से 8 दिसंबर तक तथा शेष ग्राम पंचायतों को द्वितीय चरण में 11 से 15 दिसंबर तक किसान विद्यालय का आयोजन किया जाएगा। इन विद्यालयों में किसानों को कृषि तथा कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी जानकारी देंगे। कृषि विज्ञान केंद्र पर 20 से 22 नवंबर 2017 के बीच कार्यशाला आयोजित की जाएगी।