{"_id":"5a05f8504f1c1b79548bc670","slug":"161510340688-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने निकाली विधिक जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने निकाली विधिक जागरूकता रैली
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया। जगह-जगह रैली को रोक कर कानूनों की जानकारी दी गई।
जिला जज एवं प्राधिकरण अध्यक्षा सुशीला सिंह के निर्देशानुसार सिविल कोर्ट सहारनपुर में स्थित एडीआर बिल्डिंग से विधिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्राधिकरण के पैनल लायर्स, मध्यस्थता केंद्र के सदस्य, वादकारी एवं समाजसेवी शामिल हुए। रैली एडीआर भवन से शुरू हुई और कचहरी परिसर से होते हुए कोर्ट रोड आशा मार्डन स्कूल की ओर से जाते हुए एडीआर भवन पर समाप्त हुई। रैली में अधिवक्ताओं, पीएलवी एवं मध्यस्थता केंद्र के सदस्यों ने जगह जगह प्रचार सामग्री वितरित की और गरीब एवं निसहाय व्यक्तियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के विषय में जानकारी दी। जगह जगह रैली को रोककर पैनल लायर्स ने लोगों को संबोधित किया और मध्यस्थता केन्द्र के माध्यम से प्रार्थनापत्र देकर अपने अपने मामलों को सुलह के आधार पर निस्तारित कराने की बात कही। लोगों को बताया गया कि किसी का मामला न्यायालय में विचाराधीन नहीं है तो वह भी प्राधिकरण कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना मामला सुलह करा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण कार्यकारी राजकुमार गुप्ता ने किया। रैली में राजीव शर्मा, विपिन गुप्ता, आदित्य अंगीरस, सतीश चौधरी, ऋषिपाल, योगेश कांबोज समेत अनेक लोग शामिल रहे ।