{"_id":"59c40d114f1c1b7d688b5ded","slug":"161506020625-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र मेले में उमड़ा आस्था और विश्वास का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र मेले में उमड़ा आस्था और विश्वास का सैलाब
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-24 संबंधित
बेहट (सहारनपुर)।
सिद्धपीठ श्री देवी शाकंभरी देवी में शारदीय नवरात्र मेला बृहस्पतिवार को प्रथम नवरात्र से प्रारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने फीता काटकर किया। मेले में पहले दिन ही आस्था एवं विश्वास का सैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या में माता के भक्तों ने पहले बाबा भूरादेव और उनके उपरांत मां शाकंभरी के पावन चरणों में हाजिरी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी।
उद्घाटन के दौरान मंडलायुक्त ने कहा यह ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। मां के इस पावन तीर्थ को साफ स्वच्छ रखने का यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जहां हमें हमारी सभ्यता और संस्कृति का पता चलता है। इस मौके पर विधायक नरेश सैनी, जिलाधिकारी पीके पांडे, एसएसपी बबलू कुमार, जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉक्टर सुमन लता, जिपं की चेयरमैन तसनीम बानो, एसडीएम युवराज सिंह, तहसीलदार हर्ष चावला, ब्लाक साढ़ौली कदीम प्रमुख हंसराज गौतम, भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, संजीव उर्फ बोबी कर्णवाल, रोहित सैनी आदि रहे।
उधर प्रथम नवरात्र से सिद्धपीठ में भक्तों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया। प्रात: माता की आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए।
विज्ञापन
व्यवस्था की पोल खुली
बेहट। सिद्धपीठ में अव्यवस्थाओं के बीच मां के भक्तों ने दर्शन किए। बाबा भूरादेव मंदिर और माता के मंदिर पर धक्की मुक्की के बीच दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। उधर मेला परिक्षेत्र में जेब कतरों की मौजूदगी ने पुलिस प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है। भीड़ के बीच दर्शनों के लिए बेरिकेडिंंग के अंदर लाइन में लगी हरियाणा निवासी महिला श्रृद्धालु कृष्णा देवी पत्नी श्रीचंद की गले से सोने की चेन साफ कर दी गई।