{"_id":"59b58dfb4f1c1bee7f8b5aac","slug":"161505070587-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से महिला की मौत, ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से महिला की मौत, ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से महिला की मौत, ग्रामीणों ने घंटों नहीं उठने दिया शव
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के छिदबंना गांव में एक महिला के ऊपर हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को घंटों तक शव नहीं उठाने दिया। बाद में पहुंचे एसडीएम और सीओ आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन पर उन्हें शांत किया।
छिदबना निवासी स्वर्गीय सोमपाल की पत्नी प्रेमा देवी रविवार सुबह खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर महिला के ऊपर गिर गया। बुरी तरह झुलसी महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूचना डायल- 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही तो ग्रामीणों ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। महिला के शव को कई घंटों तक उठाने नहीं दिया गया। ग्रामीण परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे। बाद में एसडीएम सदर संगीता और सीओ यतेंद्र नागर ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि प्रेमो का परिवार बहुत गरीब है। उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। बच्चों को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए । एसडीएम एवं सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, विद्युत निगम की ओर से किसी अधिकारी के न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष रहा।