{"_id":"59ac55894f1c1b49738b4e76","slug":"161504466313-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में पढ़ाने को आगे आएं चिकित्सक- मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में पढ़ाने को आगे आएं चिकित्सक- मंडलायुक्त
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मासिक गोष्ठी का आयोजन अंबाला रोड स्थित एक सभागार में किया गया। इस मौके पर आईएमए के सचिव डा. प्रशांत खन्ना ने मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और आईएमए भवन पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना की घोषणा की। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मेडिकल कालेज में सेवाएं देने के लिए चिकित्सकों को पहल करने का आह्वान किया। गुड़गांव से आए डा. विकास दुआ और डा. राहुल भार्गव ने रक्त संबंधित बीमारियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उचित समय पर प्रारंभिक रक्त जांच से ही थैलेसिनिया जैसे भयंकर रोग से बचाव किया जा सकता है।
गोष्ठी में आईएए अध्यक्ष डा. रविन्द्र राणा ने कहा कि शासन के अनुरोध पर आईएमए सदस्य जिला अस्पताल में सुबह 9 से 10 बजे तक अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि सरकारी अस्पताल में सेवा देने के लिए सभी का साधुवाद। उन्होंने आईएमए से जुड़े चिकित्सकों से अनुरोध किया कि वे भविष्य में मेडिकल कालेज में प्रोफेसर्स की कमी को देखते हुए अपनी सेवाएं दें। सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी और एसआईसी डा. सत्य सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। इस अवसर पर डा. मोहन पांडेय, डा. रजनीश दहूजा, डा. सुदर्शन नागपाल, डा. प्रदीप अनेजा, डा. जेडए कौसर, डा. डीके गुप्ता, डा. नरेन्द्र खन्ना, डा.कर्मवीर सिंह, डा. अरविंद चौधरी, डा. नरेश सैनी, डा. सीएस चोपड़ा, डा. ममता अनेजा, डा. ममता पांडेय, डा. रचना चावला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।