{"_id":"5999e8c94f1c1b28388b479b","slug":"161503258825-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट छात्रों का सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट छात्रों का सम्मानित किया
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट छात्रों का सम्मानित किया
गंगोह (सहारनपुर)। हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय के राज्य पुरस्कार प्राप्त सात स्काउट छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक योगेश गर्ग और प्रधानाचार्य विजय कुमार ने छात्रों को राज्य पुरस्कार के महत्व से अवगत कराते हुए अन्य स्काउट छात्रों को राज्य पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्काउट प्रभारी विनय कुमार धीमान ने सभी छात्रों को स्काउट एवं गाइड के विषय में बेसिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार और कितनी मेहनत के बाद सातों छात्रों ने राज्य पुरस्कार प्राप्त किया है। इसके उपरांत सातों छात्रों आमिर, दीपांशु, विजय, कुणाल, रोहित, वाहिद और मोहित को सम्मानित किया गया। इस अवसर ऋषि कुमार, मोतीराम, डॉ. नाथीराम, भोलानाथ सरोज, धनंजय सिंह, शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।