फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कलक्ट्रेट तिराहे पर लगाया जाम

कलक्ट्रेट तिराहे पर लगाया जाम

Sun, 20 Aug 2017 01:27 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट तिराहे पर लगाया जाम
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तिराहे पर लगाया जाम
विज्ञापन


सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट तिराहे पर जाम लगाया। किसानों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भी पिछले सरकारों की तरह शुगर मिल लॉबी से सांठगांठ कर ली है। उन्होंने मौजूदा पेराई सीजन में गन्ना मूल्य 450 प्रति क्विंटल करने की मांग की।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी कंवरपाल सिंह ने कहा कि नया पेराई सत्र आरंभ होने वाला है। लेकिन अब तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ है जबकि गन्ना खरीद एक्ट में 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट झेल रहे किसानों की आरसी बैंक और बिजली निगम काट रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि फुंके हुए ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदलने का मुख्यमंत्री के आदेश जिले में बेमानी साबित हो रहा है। उन्होंने जल्द शुगर मिल चलवाने और बंद पड़ी चीनी मिलों का संचालन भी इसी सत्र से कराने की मांग भी की। इसके बाद किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने, बकाया भुगतान कराने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने, किसानों को 2000 रूपये प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन दिलाने आदि की मांग की। राजेश प्रधान, अनिल चौहान, आशु सैनी, ओमप्रकाश, जुलफान, सोमवीर राणा, वेदपाल राणा, इस्लाम, मांगेराम शर्मा, रफल सिंह, देशराज, सतीश, योगेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed