{"_id":"599735124f1c1b7e7e8b4bb2","slug":"161503081746-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित युवक की मौत
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक युवक की हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। वह पिछले चार पांच दिन से बीमार था। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हरियाणा के मुलाना मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
मोहल्ला गाड़ान निवासी इमरान (20) पुत्र मोहसीन उर्फ घोस्सी पांच दिन पहले बीमार हो गया। उसने कस्बे के ही निजी चिकित्सक से दवाई ले ली, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को हालत अधिक बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे हरियाणा के मुलाना मेडिकल कॉलेज ले गए। परिजनों के मुताबिक वहां मेडिकल परीक्षण में इमरान में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले। इसके बाद डॉक्टरों ने वहां से इमरान को शुक्रवार की सुबह चंडीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय अपराह्न साढे़ तीन बजे इमरान ने दम तोड़ दिया।