फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बारिश से जर्जर हुईं शहर की तमाम सड़कें, लोग परेशान

बारिश से जर्जर हुईं शहर की तमाम सड़कें, लोग परेशान

Wed, 09 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बारिश से जर्जर हुईं शहर की तमाम सड़कें, लोग परेशान
बारिश से जर्जर हुईं शहर की तमाम सड़कें, लोग परेशान
विज्ञापन

सहारनपुर। बारिश से शहर की तमाम छोटी और बड़ी सड़कों में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। शहर की ऐसी शायद ही कोई सड़क हो, जिसमें गड्ढे न हों। इसकी वजह से राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है। लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उधर, पीडब्ल्यूडी समेत तमाम विभाग खनन सामग्री नहीं होने का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि सरकार की नई खनन नीति नहीं लाने की वजह से ऐसा हो रहा है।

सूबे में सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने प्रदेश भर की सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए थे, मगर सरकार के आदेश का पालन नहीं हो सका। वजह प्रदेश में खनन का बंद होना बताया गया। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का कहना है कि प्रदेश में खनन बंद होने की वजह से पत्थर, बजरी और रेत नहीं मिल पा रहा है। यदि पड़ोसी राज्यों से सामग्री खरीदते हैं तो वह दोगुने दाम में मिल रही है, जिसकी वजह से सड़कों की लागत बढ़ जाएगी। ऐसे में विभाग नई खनन नीति आने के इंतजार में है। नगर निगम की तमाम सड़कों की भी हालत खराब है। अनेक जगहों पर नगर निगम की सड़कें आधी-अधूरी पड़ी हैं। हनुमान नगर में करीब छह महीने से खाली पत्थर बिछाकर छोड़े गए हैं। एसडीए के काम भी इसी तरह लटक रहे हैं। एसडीए शंकरपुर कॉलोनी से होकर शंकलापुरी जाने वाले मार्ग को बना रहा था। विधान सभा चुनाव से पहले काम शुरू करा दिया गया था। सड़क पर पत्थर डलवा दिए गए थे, मगर उसके बाद खनन बंद हो गया। इसकी वजह से सड़क का निर्माण बीच में ही लटका हुआ है। इस प्रकार तमाम विभागों ने हाथ खड़े किए हुए हैं। आलम यह है कि सड़कों की मरम्मत तक नहीं की जा रही है। बारिश की वजह से शहर की तमाम सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। कलक्ट्रेट परिसर में खुद डीएम के कार्यालय के बाहर की सड़क टूटी पड़ी है, जिसमें जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। स्टेडियम के पास सड़क में काफी चौड़ा गड्ढा बना है। देहरादून रोड पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बेहट रोड पर अनगिनत गड्ढे होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इसी प्रकार तमाम सड़कों की हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed