फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Wed, 12 Jul 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका
विज्ञापन

सहारनपुर। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानकमऊ में पाकिस्तान का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।
मंगलवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ता मानकमऊ स्थित शुगर मिल चौकी पर एकत्रित हुए और अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले पर रोष जताया। महानगर संयोजक कपिल मोहड़ा ने कहा कि सोमवार की रात को अमरनाथ यात्रियों पर पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा हमला किया गया। जिसमें सात यात्रियों की जान चली गई और 15 यात्री घायल हो गए। जयपाल ने कहा कि अमरनाथ यात्रा मिलिट्री को हैंडओवर कर आतंकियों का खात्मा किया जाए। प्रखंड संयोजक गौरव वालिया ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नीच हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान को जल्द से जल्द आतंकवादी देश घोषित कर उसका दाना-पानी बंद कर दिया जाए।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्तान के पुतले का दहन किया। पुतला फूंकने वालों में दिव्यांश पंडित, दिनेश हिंदू, मन्नू त्यागी, टिंकू मोहड़ा, आजाद सिंह, पारस हिंदू, शुभम राणा, तनुज शर्मा, अंकित पंडित, अनुज शर्मा, प्रताप, बोबी, संटी, मुकुल, शशांक, काला, तरुण धीमान, अमन, विशाल तिवारी, अक्षय, कुलदीप, विजय, ललित शर्मा, आकाश, शिवम, सौरभ, सोनू, गौरव, अंकित, सूरज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed