{"_id":"685067d9366458bb78059987","slug":"16-women-were-cheated-of-rs-32000-in-the-name-of-getting-a-loan-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-151988-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लोन दिलाने के नाम पर 16 महिलाओं से ठगे 32 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लोन दिलाने के नाम पर 16 महिलाओं से ठगे 32 हजार
Tue, 17 Jun 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
नानौता। थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर में एक कंपनी के तीन कर्मचारी 50-50 हजार रुपये खाते में आने का झांसा देते हुए 16 महिलाओं से दो-दो हजार रुपये की ठगी कर ले गए। कुल मिलाकर 32 हजार रुपये की ठगी हुई।
गांव निवासी सोनम पत्नी विजयपाल ने बताया कि सोमवार को दो बाइक पर सवार होकर तीन लोग गांव में आए। उन्होंने खुद को प्रभजोत फेनेस्टिव निधि लिमिटेड का कर्मचारी बताया। उन्होंने गांव की सोनम, पूनम, डिंपल, बबीता, कुसुम, प्रवेश, रीना आदि को 50-50 हजार रुपये लोन दिलाने का लालच देकर दो-दो हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने दो-दो हजार रुपये प्रति महिला के हिसाब से तीनों को 32 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड तथा बैंक पासबुक की फोटो देते हुए फार्म जमा कर दिए। दोपहर एक बजे तक अकाउंट में रुपये आने की बात कही गई थी लेकिन निर्धारित समय तक जब रुपये नहीं आए तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने थाने पर तहरीर दी।