फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16 trains will be canceled on 9th and 10th September

Saharanpur News: सुपर, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें नौ व दस सितंबर को रहेंगी निरस्त

Mon, 04 Sep 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
16 trains will be canceled on 9th and 10th September
सहारनपुर। नौ और दस सितंबर को दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो रेलवे के पूछताछ केंद्र से ट्रेनों की पुष्टि कर लें। कहीं ऐसा न हो रेलवे स्टेशन से लौटना पड़ जाए। दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से रेल यातायात बंद रहेगा। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली सुपर, इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

रेल यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इन दिनों गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में रीमॉडलिंग का कार्य होने से ट्रेनें रद्द चल रहीं हैं। इनमें सहारनपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। रविवार को बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस और जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस नहीं आईं। अब दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारियों और सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने आठ सितंबर से ट्रेनों को निरस्त, रूट डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। इसमें कुछ लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली और यहीं से शुरू होने वाली ट्रेनें नौ व दस सितंबर को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

- ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
14681 नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस
14682 जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस
14522 अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस

14521 दिल्ली-अंबाला इंटर सिटी एक्सप्रेस
20411 दिल्ली-सहारनपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
20412 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
14304 हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस
14305 दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस
14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस
04599 सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल
04600 सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल
04403 सहारनपुर-दिल्ली मेमू
04404 दिल्ली-सहारनपुर मेमू
04429 दिल्ली-शामली-सहारनपुर स्पेशल
04430 सहारनपुर-शामली-दिल्ली स्पेशल
04521 दिल्ली-शामली-सहारनपुर एक्सप्रेस
-
--वर्जन
दिल्ली में जी-20 सम्मेलन होना है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनें नौ और दस सितंबर को निरस्त की गई हैं। यात्री रेलवे के पूछताछ केंद्र से जानकारी करें, ताकि उन्हें असुविधा न हो सकें। - नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed