{"_id":"6939d189005db760c609f279","slug":"16-schools-removed-from-the-list-up-board-exam-will-be-held-on-89-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-164694-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सूची से हटाए 16 विद्यालय 89 पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सूची से हटाए 16 विद्यालय 89 पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
Thu, 11 Dec 2025 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी की गई संभावित 88 परीक्षा केेंद्राें की सूची से केंद्र निर्धारण समिति ने 16 ऐसे विद्यालयों को हटाया है, जिनके पास संसाधन और सुविधाएं नहीं हैं। समिति ने 17 नए विद्यालयों को जोड़ा है। यानी परीक्षा 88 नहीं, बल्कि 89 केंद्रों पर होगी। सूची कल तक जारी होगी।
यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होनी हैं। परिषद ने करीब 15 दिन पहले पोर्टल से उठाकर 88 विद्यालयों को संभावित केंद्र के रूप में जारी किया था। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने 88 विद्यालयों की सूची जारी करते हुए उन पर आपत्तियां मांगी थी। कुल 87 आपत्ति विभाग को प्राप्त हुई थी। इनमें करीब आठ विद्यालय वित्तविहीन केंद्रों की सूची में शामिल किए गए थे, जिन्हें केंद्र नहीं बनाया जा सकता। इसके अलावा इतने ही राजकीय विद्यालयों को केंद्र बनाया था, जिनके पास शिक्षक और केंद्र बनने के लिए निर्धारित सुविधाएं नहीं थी। इन विद्यालयों ने खुद ही लिखकर दिया था कि उन्हें सूची से हटा दिया जाए।
केंद्र निर्धारण समिति ने सूची में से 16 विद्यालयों को हटाने का निर्णय लिया है। साथ ही बाकी आपत्तियों को भी निस्तारित किया है। 16 विद्यालय हटाने के बाद 17 नए विद्यालयों को जोड़ा गया है, जो केंद्र बनने की सभी शर्तें पूरी कर रहे हैं। यानी परिषद द्वारा जारी 88 केंद्रों की बजाय 89 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। केंद्रों की सूची विभाग शुक्रवार तक जारी करेगा। संवाद