फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16 nomination papers rejected, 79 candidates were found correct

16 के नामांकन पत्र खारिज, 79 प्रत्याशियों के सही पाए गए

Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
16 nomination papers rejected, 79 candidates were found correct
सहारनपुर। जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए कराए गए 95 नामांकन पत्रों में से 16 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए, जबकि 79 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। अब 31जनवरी को नाम वापसी के बाद ही विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सही तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए। इनमें महमूद हसन, विजयकुमार, मोहम्मद अरशद और चंद्रजीत सिंह शामिल हैं। देवबंद विधानसभा सीट पर दो प्रत्याशियों के नामांकनपत्र खारिज हुए। इनमें महाभारत समाज पार्टी के संजीव को दस प्रस्तावक नहीं होने और सपा के माविया अली का सिंबल कार्तिकेय राणा को मिलने के कारण पर्चा खारिज किया गया। रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर लता कुमारी और विशाल कुमार के नामांकनपत्र खारिज हुए। नकुड़ विधानसभा सीट पर कमल कुमार एवं नंदकिशोर का पर्चा खारिज हुआ। सहारनपुर सीट पर किसी भी प्रत्याशी का नामांकन खारिज नहीं हुआ। गंगोह विधानसभा सीट पर निर्दलीय भोपाल सिंह का पर्चा खारिज हुआ। बेहट विधानसभा सीट पर एआईएमआईएम के अमजद अली, सचिन कांबोज, रिहान अहमद, रुचि सैनी ओर भूषण नौटियाल का नामांकनपत्र खारिज हुआ।
विज्ञापन

इनके पाए गए सही नामांकन
सहारनपुर विधानसभा सीट पर 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। इनमें बसपा के अजब सिंह, सपा के आशु मलिक, भाजपा के जगपाल सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस के संदीप कुमार, आजाद समाज पार्टी के कुरबान, एआईएम आईएम के मतलूब, भारतराष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी के मेवालाल, आम आदमी पार्टी के योगेश दहिया, आमजन एकता पार्टी के रियासत, लोग पार्टी के वाहिद अली खान और निर्दलीय प्रत्याशी पिंकी कुमारी, रंजिता, लोकेश कुमार एवं शबरेज शामिल हैं। नकुड विधानसभा सीट पर 12 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए। इनमें सपा के डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, भाजपा के मुकेश चौधरी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रणधीर सिंह, बसपा के साहिल खान, इंकलाब विकास दल के अतुल कुमार, आम आदमी पार्टी के आशीष त्यागी, आमजन एकता पार्टी के देवेंद्र चौहान, लोकदल के नाहिद लतीफ, जय महाभारत पार्टी के नितिन कुमार, एआईएमआईएम की रिजवाना, आजाद समाज पार्टी के सोनू कुमार और निर्दलीय मीनाक्षी शामिल हैं। सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर 15 नामांकनपत्र सही पाए गए। इनमें बसपा के मनीष, भाजपा के राजीव गुंबर, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुखविन्द्र कौर, सपा के संजय गर्ग, अखंड भारत विकास पार्टी के अवतार सिंह, आम आदमी पार्टी के उस्मान मलिक, आजाद समाज पार्टी के मंसूर अहमद, संयुक्त विकास पार्टी के कमरूद्दीन, बहुजन मुक्ति पार्टी की रीटा, लोकदल के सलाउद्दीन राजा शामिल हैं। इनके अलावा पुलकित ठकराल, राजेश कुमार, सतेंद्र कुमार, संजय कुमार निर्दलीय हैं। देवबंद विधानसभा सीट पर 11 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए। इनमें सपा के कार्तिकेय राणा, भाजपा के ब्रिजेश, बसपा के चौधरी राजेंद्र सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राहत खलील, एआईएमआईएम के उमैर मदनी, जनसत्ता पार्टी के जहीर, संयुक्त विकास पार्टी के नौशाद, आम आदमी पार्टी के प्रवीन कुमार धीमान, आजाद समाज पार्टी के योगेश प्रतापसिंह के अलावा बिजेंद्र एवं हैदर अली निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन पत्र सही पाए गए। रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के ओमपाल सिंह, भाजपा के देवेंद्र निम, बसपा के रविन्द्र कुमार, राष्ट्रीय लोकदल के विवेक कांत, आम आदमी पार्टी के अरविंद कुमार, लोकदल के जयपाल सिंह, आजाद समाज पार्टी के बृजपाल सिंह, इंडिया जनशक्ति पार्टी के सचिन कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी के डीपी सिंह और निर्दलीय अनुज कुमार शामिल हैं। गंगोह विधानसभा सीट पर नौ प्रत्याशियों के नामांकनपत्र सही पाए गए। इंडियन नेशनल कांग्रेस के अशोक कुमार सैनी, सपा के इन्द्रसेन, भाजपा के किरत सिंह, बसपा के नोमान मसूद, आजाद समाज पार्टी के मौसम अली राना, बहुजन मुक्ति पार्टी के वकार अजहर और निर्दलीय नसीम, राजवीर, रुद्रसेन के पर्चे सही पाए गए। बेहट विधानसभा सीट पर सपा के उमरअली खान, भाजपा के नरेश सैनी, इंडियन नेशनल कांग्रेस की पूनम कांबोज, बसपा के रईस मलिक, आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार और निर्दलीय अली खान, मोहम्मद इकराम, धर्मपाल सिंह के नामांकन पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed