फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16 lekhpal suspended

16 लेखपाल निलंबित

Thu, 26 Dec 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
16 lekhpal suspended
नकुड़/बेहट(सहारनपुर)। हड़ताल पर गए 16 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। जिसमें नकुड़ में 10 और बेहट क्षेत्र के छह लेखपालों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

तहसील नकुड़ के एसडीएम पीएस राणा ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद हड़ताल पर गए लेखपाल काम पर नहीं लौटे हैं। उन्होंने बताया कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राजस्व विभाग की लेखपाल सेवा में हड़ताल को निषिद्ध कर दिया गया है तथा एस्मा के अंतर्गत नो वर्क नो पे एवं सर्विस इन ब्रेक के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इस संबंध में हड़ताल पर चल रहे तहसील के 55 लेखपालों को पहले ही नो वर्क नो वेतन के नोटिस जारी किए जा चुके हैं। एसडीएम ने बताया कि उक्त चेतावनी के बाद भी लेखपाल हड़ताल से वापस नहीं आए। जिसके चलते लेखपाल राजेश कुमार, देव कौशिक, दीपक भारद्वाज, विजयपाल, अनीता तोमर, रामशरण, रणसिंह, राहुल कुमार, निर्मल गुप्ता व जनक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया तथा अन्य हड़ताली लेखपालों को 24 घंटे के भीतर काम पर न लौटने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व ही एसडीएम ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नकुड़ तहसील अध्यक्ष व मंत्री सहित संगठन के छह पदाधिकारी लेखपालों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं बेहट तहसील के एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मंगलवार की शाम तहसील बेहट के छह लेखपाल निलंबित किए गए हैं, जिनमें मनीष कुमार, सचिन कुमार, अनु देवी, रमिता राणा, रिंकू व राजेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। इससे पूर्व एसडीएम ने 21 दिसंबर को भी नौ लेखपालों को निलंबित किया था, जिनमें लेखपाल संघ की बैठक इकाई के अध्यक्ष मुकेश त्यागी के साथ ही अनुपम चौहान, रविकांत सैनी, नेहा गुप्ता, अनुज कुमार, संजय सैनी, प्रवीण यादव, अभिषेक यादव व अरविंद त्यागी के नाम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed