फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16,749 candidates will appear for PCS exam

पीसीएस की 16,749 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Mon, 06 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
16,749 candidates will appear for PCS exam
सहारनपुर। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 जून को होनी है, जिसके लिए परीक्षा केंद्र फाइनल कर लिए गए हैं। जनपद में कुल 35 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिन पर 16,749 अभ्यर्थी आवंटित हुए हैं। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जल्द ही बैठक कर प्रशासन जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अन्य अधिकारी नियुक्त करेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि परीक्षा के लिए शासन ने केंद्रों के नाम मांगे थे। उन्होंने 40 केंद्रों के नाम भेजे थे, जिनमें से 35 केंद्र फाइनल किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। दोनों पेपर दो -दो घंटे के होंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही बैठक कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सभी केंद्रों को अपने यहां सीसीटीवी कैमरा और वायस रिकॉर्डर के साथ ही सभी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर लेने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी ना आए।
विज्ञापन

इन्हें बनाया गया केंद्र
जिन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उनमें महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, जेवी जैन इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज, एसएएम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, बीएचएस इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जेबीएस हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इंडस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, महर्षि दयानंद एंग्लो वैदिक इंटर कॉलेज, केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अमर शहीद मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज, अमर शहीद इंटर कॉलेज, आरसी पब्लिक इंटर कॉलेज, गौरी शंकर इंदरपाल इंटर कॉलेज, एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल, मुन्नालाल डिग्री कॉलेज, जेवी जैन कॉलेज, महाराज सिंह कॉलेज, सनशाइन इंटर कॉलेज, जया पब्लिक इंटर कॉलेज, पाइनवुड स्कूल, सेंट मैरीज स्कूल, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दयावती मॉडर्न इंटर कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, अभिनव इंटर कॉलेज, वीर सुभाष मेमोरियल इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed