फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बरसात से पहले नाले और नालियों की सफाई की मांग

बरसात से पहले नाले और नालियों की सफाई की मांग

Thu, 27 Jun 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
बरसात से पहले नाले और नालियों की सफाई की मांग
बरसात से पहले नाले और नालियों की सफाई की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। बरसात का मौसम आने को है, मगर अभी तक शहर के सभी नाले साफ नहीं हो सके हैं। बुधवार को पार्षदों ने नगरायुक्त और महापौर से मिलकर नाले साफ कराने की मांग उठाई। वहीं, गोविंद विहार वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने भी जनता रोड से सटी कॉलोनियों में नालों और सड़कों पर फैली गंदगी का मामला उठाया।

बुधवार को पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल नगरायुक्त से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। पार्षद मंसूर बदर, पार्षद मुकेश गक्कड़ आदि ने नगरायुक्त को बताया कि रांघड़ों के पुल से जेबीएस कन्या इंटर कॉलेज तक जाने वाले नाले की अभी तक सफाई नहीं हुई है। नाले में भारी मात्रा में शिल्ट जमा है। यदि समय रहते नाले की सफाई नहीं हुई तो बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या होना लाजिमी है। इसके बाद वह महापौर संजीव वालिया से भी मिले। महापौर और नगरायुक्त ने नाले की शीघ्र सफाई कराने का आश्वासन दिया। उधर, गोविंद विहार वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी भी नगरायुक्त से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। सोसायटी सदस्यों ने बताया कि जनता रोड की गोविंद विहार और अन्य कॉलोनियों में साफ-सफाई ठीक नहीं है। नालियों में भारी कचरा और शिल्ट भरी हुई है। उन्होंने जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग की। मिलने वालों में सुरेश, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, केके सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed