{"_id":"5d13c6128ebc3e3ce43f6f40","slug":"156157695920135-saharanpur-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद यंग स्टार की टीम ने 135 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद यंग स्टार की टीम ने 135 रन से जीता मैच
विज्ञापन

सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित हो रही डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को फैजाबाद यंग स्टार और एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी-सी टीम के बीच मुकाबला हुआ। फैजाबाद यंग स्टार की टीम ने यह मुकाबला 135 रन के विशाल स्कोर से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी-सी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी फैजाबाद यंग स्टार की टीम ने तेज शुरूआत करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गवाकर 227 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इनमें अवनीश ने 64 और विकास ने 58 रन का योगदान दिया। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी-सी की ओर से राम और संयम ने दो-दो विकेट लिए। 228 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने तेज शुरूआत करने के चक्कर में जल्दी-जल्दी अपने विकेट गवा दिए। नतीजा पूरी टीत 14.4 ओवर में मात्र 92 रन पर सिमट गई। फैजाबाद यंग स्टार के लिए दिशाब ने चार और अबुजर ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अबुजर को चुना गया। इस मौके पर राजीव गोयल, तृप्त जैन, रणधीर कपूर, नीरज, अवनीश, लतीफुर्रहमान, सत्यम शर्मा, साजिद उमर आदि मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय अंपायर बने रिषभ
सहारनपुर। वरिष्ठ बास्केटबाल खिलाड़ी रिषभ बत्तरा राज्य स्तरीय अंपायर बन गए हैं। जिला बास्केटबाल संघ सचिव डॉक्टर संदीप गुप्ता ने बताया कि रिषभ एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं। अंपायर बनने के लिए मेरठ में हुई लिखित और शारीरिक परीक्षा में रिषभ ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में कुल 56 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से तीन खिलाड़ियों ही ने सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि रिषभ से पहले शरद पंवार और 13 वर्ष पहले कनिष्क जोशी यह परीक्षा पास कर चुके हैं। डॉक्टर एके गुप्ता, आकांक्षा, नीशू राणा, यश, वैभव, पंकज आदि ने रिषभ को बधाई दी।