{"_id":"5d13c60c8ebc3e3cd94bf2cd","slug":"156157695313-saharanpur-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग सदस्य के दौरे को लेकर अस्पताल में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग सदस्य के दौरे को लेकर अस्पताल में अलर्ट
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य के पहुंचने का कार्यक्रम था। ऐसे में अस्पताल प्रशासन अलर्ट नजर आया। एक ओर जहां सीएमओ और महिला अस्पताल की सीएमएस समेत तमाम स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में नजर आए, वहीं अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रहीं। सुबह 10:55 बजे अचानक से सदस्य का दौरा रद होने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव बुधवार को सहारनपुर में थीं। उनके द्वारा जिला महिला अस्पताल का दौरा करने की सूचना मिलते ही अस्पताल अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी। अस्पताल की विशेष साफ-सफाई कराने के साथ ही चूने आदि का छिड़काव शुरू करा दिया। जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर किसी भी तरह के वाहन की एंट्री बंद करने के लिए दोनों साइड के गेट बंद कर दिए गए। महिला अस्पताल में पर्ची बनने से लेकर ओपीडी तक की व्यवस्था दुरुस्त नजर आई। दवा वितरण के लिए बुधवार को दो काउंटर खोले गए, जबकि अन्य दिनों में एक ही काउंटर चलता है। सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढ़ी, महिला अस्पताल की सीएमएस अनीता जोशी और अन्य अधिकारी सुबह से ही महिला अस्पताल के गेट पर डटे रहे। सुबह 10:55 बजे सूचना पहुंची कि महिला आयोग सदस्य सर्किट हाउस में बैठक लेने चली गई हैं। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी सर्किट हाउस में चल रही बैठक में हिस्सा लेने पहुंच गए।