{"_id":"5d1272f68ebc3e3c923df9fa","slug":"156149014815-saharanpur-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई इंस्पेक्टर एवं सफाई नायक होंगे पुरस्कृत: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई इंस्पेक्टर एवं सफाई नायक होंगे पुरस्कृत: मंडलायुक्त
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने सफाई इंस्पेक्टर और सफाई नायकों को जीपीएस सिस्टम से लैस करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह पता चल सकेगा कि कौन सफाई इंसपेक्टर एवं नायक कहां है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई इंस्पेेक्टर और सफाई नायकों को पुरस्कृत किया जाएगा और कोताही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारी प्रात: पांच बजे अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य शुरू करेंगे। उन्होंने जनपद के सभी प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर चूने का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि बरसात से पहले सभी मुख्य नालों की सफाई हो जानी चाहिए। ताकि बरसात होने पर पानी निकल जाए। गंदगी मिलने पर एवं कूड़ा समय पर नहीं उठाने पर संबंधित सफाई इंस्पेक्टर व सफाई नायक सीधे जिम्मेदार होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई नायक व इंसपैक्टर पुरस्कृत होंगे और जानबूझ कर कोताही बरतने वाले सफाई नायक व इंस्पेक्टर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगरायुक्त को अवशेष कूड़ा घरों के निर्माण तीन महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कूड़ा प्रबंधन की ठोस व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने सफाई कर्मियों के लिए दस्ताने, झाडू आदि समान गुणवत्तायुक्त खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माइक्रो प्लान तैयार करके पूरे जनपद को छह माह के भीतर बिल्कुल साफ-सुथरा करा दिया जाएगा। इस मौके पर नगर आयुक्त के अलावा जलकल विभाग व भारी संख्या में सफाई इंसपेक्टर, सफाई कर्मचारी आदि मौजूद रहे।