फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रमुख सचिव ने किया सीएचसी और तहसील कार्यालय का निरीक्षण

प्रमुख सचिव ने किया सीएचसी और तहसील कार्यालय का निरीक्षण

Wed, 19 Jun 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने किया सीएचसी और तहसील कार्यालय का निरीक्षण
प्रमुख सचिव ने किया सीएचसी और तहसील कार्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के प्रमुख सचिव ने सीएचसी व तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी में चिकित्सकों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जबकि तहसील कार्यालय में किसान सम्मान निधि आदि के रिकार्ड देख आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस मेें फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा गांव ककराला में किसान पाठशाला में पहुंचकर किसानों को दलहन की खेती के बारे में जानकारी दी।
मंगलवार को ब्लाक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे कृषि विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने फरियादियों की शिकायतों को सुन संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। प्रमुख सचिव ने तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में प्रमुख सचिव ने जरूरी दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली एवं किसान सम्मान निधि के दस्तावेजों को परखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए सीएचसी प्रभारी एवं अन्य चिकित्सकों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होेंने सीएचसी में मौजूद मरीजों व तीमारदारों से भी बात की। सीएचसी में प्रमुख सचिव संतुष्ट नजर आए। इससे पूर्व प्रमुख सचिव ने गांव ककराला में आयोजित किसान पाठशाला में किसानों को दलहन की खेती करने के लिए प्रेरित किया। पाठशाला में मौजूद किसान ओमबीर सैनी, कंवरपाल बांदूखेड़ी, राजबीर सैनी, वीरेंद्र सिंह, अजब सिंह, प्रीतम सिंह, महावीर प्रधान आदि किसानों ने प्रमुख सचिव पर समय कम होने का बहाना बनाते हुए उनकी समस्याएं न सुनने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। प्रमुख सचिव ने गांव बांदूखेड़ी में एफपीओ जैविक प्लांट का निरीक्षक भी किया। इस दौरान डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसडीएम पूरण सिंह राणा सहित कृषि विभाग, विकास विभाग, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग तथा राजस्व विभाग सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

62 में से एक शिकायत का निस्तारण
नकुड़। दोपहर करीब सवा बारह बजे संपूर्ण समाधान दिवस से प्रमुख सचिव के तहसील कार्यालय की ओर कूच करते ही पूरा अमला उनके पीछे-पीछे चल दिया। इसके बाद ब्लाक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनने के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहा। ब्लाक सभागार में अधिकारियों की खाली पड़ी कुर्सियों के सामने ही फरियादियों की लंबी कतारें लग गई। इससे फरियादियों में रोष फैल गया। प्रमुख सचिव द्वारा तहसील कार्यालय व सीएचसी का निरीक्षण कर चले जाने के बाद एसडीएम पूरण सिंह राणा ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान कुल 62 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से मात्र एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed