फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ईद की तैयारी शुरू, मस्जिदों में नमाज के कार्यक्रम तय

ईद की तैयारी शुरू, मस्जिदों में नमाज के कार्यक्रम तय

Tue, 04 Jun 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
ईद की तैयारी शुरू, मस्जिदों में नमाज के कार्यक्रम तय
ईद की तैयारी शुरू, मस्जिदों में नमाज के कार्यक्रम तय
विज्ञापन


सहारनपुर। पवित्र रमजान माह खत्म होने वाला है। ऐसे में लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजारों में रौनक है और लोग खरीददारी कर रहे हैं। इसके साथ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने ईद के दौरान सुरक्षा और नगर निकायों की तरफ से होने वाली व्यवस्थाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मुुस्लिम समाज के लोगों ने उनके सामने समस्याएं रखीं। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। वहीं, मंगलवार को चांद के दीदार हुए तो बुधवार को ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अगर चांद नहीं दिखा तो बृहस्पतिवार को ईद मनेगी। ईद की तैयारियों के बीच अलग-अलग मस्जिदों में नमाज के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं।
ईद पर ईदगाह में सुबह 8:40 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा मदरसा मजाहिर उलूम में सुबह 7:00 बजे, मस्जिद मजाहिर उलूम वक्फ में 6:45 बजे, मस्जिद मेहरबान अली तीस दरा पुल पर 10:45 बजे, मस्जिद इस्लामियां इंटर कालेज में 9:10 बजे, जामा मस्जिद कला 7:15 बजे, मस्जिद हजरत कुतुबशेर साहब में 9:10 बजे, मस्जिद शाहमदार, मस्जिद मदरसा अशरफुल इंद्रा चौक, जामा मस्जिद अहले हदीस पीरवाली गली, बड़ी मस्जिद नूर इलाही नूरबस्ती में 7:30 बजे, मुहम्मद मस्जिद नूर बस्ती, मस्जिद मंगलू वाली खानआलमपुरा, मस्जिद कमग्रान नखासा बाजार, मस्जिद दारूल किरातुत्तय्यिबा बेहट रोड में 7:45 बजे नमाज होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा मस्जिद साबरी का बाग इंद्रा चौक, मस्जिद चौक बाजदारान, मस्जिद इद्दी शाह रायवाला, मस्जिद निरगन शाह नुमाइश कैंप, मस्जिद मदरसे वाली नूर बस्ती, मक्का मस्जिद नवाबगंज में 8:00 बजे, मस्जिद मक्का किला नव्वाबान में 8:15 बजे, मस्जिद कुतुबवाली खानआलमपुरा में, उमर मस्जिद हुसैन बस्ती में 8:30 बजे, मस्जिद शाहजहांनी खानआलमपुरा, मस्जिद आईनों वाली चौकी सराय में 9:00 बजे, मस्जिद बू नबी शाहविलायत साहब, शिया जामा मस्जिद इमाम बाड़ा मोहल्ला अंसारियान में 9:30 बजे, शिया शाहजहांनी मस्जिद अंसारियान में 10:00 बजे, मस्जिद अंगूरों वाली लक्खी गेट में 11 बजे, मस्जिद अनार वाली मीरकोट में 5:40 बजे, मस्जिद कंपनी बाग पुरानी चुंगी में 5:45 बजे, मस्जिद सराय कला नखासा बाजार में 6:00 बजे, मस्जिद खुमरान संगतराशान चकराता रोड में 6:30 बजे, मेराज मस्जिद नूर बस्ती में 6:30 बजे नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फैसल मस्जिद खाताखेड़ी में 6:45 बजे, मस्जिद इमली वाली छीपियान, दो मंजिली मस्जिद पुल कंबोहान, मस्जिद मरकज वाली पुल बंजारान, मदीना मस्जिद नूर बस्ती, फरमान मस्जिद खाताखेड़ी, मरकज मुजफ्फररी मस्जिद खाताखेड़ी, मस्जिद घंटाधर, शिया मस्जिद बड़ा इमाम बाड़ा जाफर नवाज में 7:00 बजे, नई मस्जिद छिपियान, मस्जिद शरबतिया पीर कुर्बान मार्केट, मस्जिद तकिये वाली खानआलमपुरा, मोमीन मस्जिद पीरवाली गली नंबर चार, मस्जिद मदरसा बिसातियान इंद्रा चौक में 7:15 बजे, मदरसा निजामुल कुरआ खानआलमपुरा, पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार में 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी।
-------------------------------------------
ईदगाह सहित मस्जिदों में साफ-सफाई, सुरक्षा के निर्देश
सहारनपुर। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में मुस्लिम समाज और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नायब शहर काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद, सपा नेता सरफराज खान शामिल हुए। इन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए।
अंबाला रोड स्थित ईदगाह में और सड़क पर कुछ गड्ढे हैं। उन्हें ठीक कराया जाए। इसके अलावा शहर की सभी मस्जिदों में साफ-सफाई कराकर चूना छिड़काव की व्यवस्था की जाए। चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद के आसपास के नालों की सफाइ कराई जाए और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाएगा। इसके साथ ही यातायात सहित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाए ताकि नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
इस पर मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है, जो कुछ खामियां रह गई हैं। उनको मंगलवार को दूर कर दिया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि मंगलवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ईदगाह का निरीक्षण करेंगे। रमजान माह के चारों जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, सीओ मुकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

---------------------------------------------
उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे लोग
सहारनपुर। ईद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह है। लोग बाजारों में देर रात तक खरीदारी कर रहे हैं। महानगर के शहीद गंज बाजार, कक्कड़ गंज, चूड़ी बाजार, नखासा बाजार, चौकी सराय, नेहरू मार्केट, नया बाजार, कोर्ट रोड पर कपड़ों, मिठाइयों, मेवों की दुकानों पर मुस्लिम समाज के लोग देर रात तक खरीदारी कर रहे हैं।
---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed