{"_id":"5cf56d12bdec22074f08e71f","slug":"155958811010-saharanpur-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली किल्लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान
तीतरो। गर्मी में बिजली की अंधाधुंध कटौती के कारण रोजदारों, किसानों और अन्य उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर और देहात के सालियर, झाड़वन, माधोपुर जमालपुर, कोलाखेडी, रादौर, धानवा, साड्वन, पूजना फतेहचंदपुर, मोहम्मदपुर, तीतरो देहात, जमालपुर सहित अन्य गांवों में रात और दिन में मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे रोजेदारों को सहरी के समय पेयजल की व्यवस्था नहीं हो रही है। रोजेदार अमजद, राशिद, जावेद, इकराम, वकील अहमद का आरोप है कि पवित्र रमजान माह में भी बिजली नहीं मिल पा रही है। वहीं, किसानों चौधरी कुलबीर सिंह, श्रीपाल, विनोद कुमार आदि का कहना है कि बिजली की आपूर्ति न होने पर धान नहीं लग पा रहा है। बिजली दिन में दो तीन घंटे आती है और इसमें भी इतनी कटोती होती है कि पूरे दिन में एक बीघा धान में पानी नहीं भर पाता है। किसानों ने चेतावनी दी है यदि बिजली आपूर्ति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। उधर जेई प्रवीन कुमार का कहना कि 132 केवी पारेषण केंद्र से ही बिजली कम आ रही है। जितनी सप्लाई मिल रही है उसी के हिसाब से आगे आपूर्ति की जा रही है।