फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मेडिकल कालेज में एम्स जैसी सुविधाओं की मांग

मेडिकल कालेज में एम्स जैसी सुविधाओं की मांग

Tue, 04 Jun 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में एम्स जैसी सुविधाओं की मांग
मेडिकल कालेज में एम्स जैसी सुविधाओं की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज को एम्स की तरह विकसित करने सहित अन्य मांगों को लेकर पार्षदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजा। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने सहित अन्य मांग की।

सोमवार को प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में पार्षद संजय गर्ग ने कहा कि सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में संसाधनों और डॉक्टरों का अभाव होने के चलते मरीजों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मेडिकल कालेज को एम्स या अन्य बडे अस्पतालों की तर्ज पर विकसित करने की मांग की ताकि यहां के मरीजों को दिल्ली, चंडीगढ़ या देहरादून जाने को मजबूर ना होना पडे। उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढाने की मांग की है, ताकि इन योजनाओं का लाभ अधिक लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तराखंड सरकार ने सभी व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिया हुआ है इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू कराया जाए। उन्होंने आधार कार्ड बनवाने के लिए पार्षद को भी पत्र देने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने सवर्ण आरक्षण में भी सुधार की मांग की। इस दौरान भाजपा हकीकत मंडल अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, पार्षद भगत सिंह, पार्षद नरेश रावत, राजू सिंह, ललित कटारिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed