{"_id":"5cf56b6abdec22073706e11e","slug":"15595876862-saharanpur-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी की उपयोगिता बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी की उपयोगिता बताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी की उपयोगिता बताई
गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के सेंटर फॉर बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज की ओर से बीस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी की उपयोगिताओं के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरजी डिग्री कालेज मेरठ की एसोसिएट प्रोफेसर डा. अमिता शर्मा, कुलपति डॉ. डीके कौशिक, प्रतिकुलपति डॉ. रणजीत सिंह, कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह एवं केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर ने संयुक्त रूप से किया। डा. अमिता शर्मा ने विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने बायो स्टील पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके साथ-साथ टीशु कल्चर, फाइटोरेमिडियेशन और अन्य महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में बताया। डा. शर्मा ने बताया कि आज जैव प्रौद्योगिकी ने इतनी तरक्की कर ली है कि मकड़ी के जाले से बॉयोस्टील बनाने का भी कार्य चल रहा है।
कुलपति डा. डीके कौशिक ने विश्व में चल रहे जैव प्रौद्योगिकी के शोधों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। कहा कि भविष्य में मनुष्य को डॉक्टर को बीमारी बताने की आवश्यकता नहीं पडे़गी। वो मात्र एक चिप से ही उसकी बीमारी के कारणों का पता लगा सकेगा। प्रतिकुलपति डा. रणजीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा रिसर्च एक्सपेरिमेंट करने चाहिए ताकि हमारा देश इससे लाभान्वित हो सके। कुलसचिव डा. महीपाल सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ज्ञान होना अनिवार्य है। विभागाध्यक्ष डा. सोनाली गंगवार ने बीस दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माइक्रो बॉयोलॉजी, बॉयोकेमेस्टिरी, बॅायोइन्फॉरमेटिक, फर्मन्टेशन टेक्नालॉजी एवं पैथोलॉजी मोड्युल में सिखाये जाने वालें प्रयोगों से विद्यार्थियों को अवगत कराया जाएगा। बताया कि भविष्य में यह प्रयोग बॉयो सर्विसेज सेक्टर की नौकरियों में सहायक सिद्ध होगें। संचालन आयुष मदान ने किया। डा. संजीव ने आभार जताया। डा. प्रशांत, डा. अभिमन्यु, सोनम, राम जानकी, ज्योति सक्सेना, कुलदीप कुमार, मनोज गुप्ता, मुकेश गौतम, प्रियंक भारती आदि मौजूद रहे।