फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ईद पर गरीबों की खुशियों का रखें पूरा ख्याल

ईद पर गरीबों की खुशियों का रखें पूरा ख्याल

Tue, 04 Jun 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ईद पर गरीबों की खुशियों का रखें पूरा ख्याल
ईद पर गरीबों की खुशियों का रखें पूरा ख्याल
विज्ञापन


सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक और इमाम कारी इसहाक गोरा ने हेल्पलाइन के जरिए बताया कि सदका-ए-फितर वो रकम होती है, जो आर्थिक रूप से मजबूत व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को देता है। ईद की नमाज से पहले इसे अदा करना चाहिए। फितरे की रकम गरीबों, बेवाओं, यतीमों और जरूरतमंद लोगों को दी जाती है। इस सबके पीछे सोच यही है कि ईद के दिन कोई भी खाली हाथ न रहे। क्योंकि यह खुशी का दिन है। अल्लाह ताला ने ईद का त्योहार गरीब और अमीर सभी के लिए बनाया है। गरीबों लोगों की खुशी में कमी न आए। इसलिए अल्लाह ने हर संपन्न मुसलमान पर जकात और फितरा देना फर्ज कर दिया है। पत्नी को अपना सदका-ए-फितर खुद अदा करना चाहिए।
सवाल:- मेहंदी सराय निवासी अदनान ने पूछा कि वह रोजे से हैं। उनके दांत में तकलीफ है। डाक्टर ने बताया है कि दांत निकालना पड़ेगा, लेकिन वह रोजा कजा नहीं करना चाहते हैं। ऐसी सूरत में वह क्या करें।
विज्ञापन

जवाब:- शरीयत के मुताबिक यदि खून या दवा हलक के अंदर न जाए तो रोजे की हालत में दांत निकलवाया जा सकता है।
सवाल:- वर्धमान कालोनी निवासी दाऊद ने मालूम किया कि उनकी पिछले वर्ष की कुछ जकात अदा करना बाकी रह गई है, जिसे वह अदा नहीं कर पाए। अब क्या पिछली और इस बार की जकात देना दोनों जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब:- जी हां! यदि किसी व्यक्ति ने पिछले वर्ष की जकात अदा नहीं की और अगला वर्ष यानी रमजान आ गया तो यह गुनाह में शामिल होता है। इससे लोगों को बचना चाहिए। जकात अदा करना हर साहिबे निसाब पर बड़ी जिम्मेदारी है। मालदार को अपनी जकात जिम्मेदारी से अदा करनी चाहिए, जिस वर्ष की जकात हो उसी साल उसे अदा कर देना चाहिए। शरीयत के अनुसार पिछले और इस वर्ष की जकात एक साथ अदा करना जरूरी है।
सवाल:- बिहारीगढ़ निवासी शाइस्ता ने मालूम किया कि मुझे अपना सदका-ए फितर ख़ुद अदा करना चाहिए या मेरे पति उसको अदा करेंगे।
जवाब:- शरीयत के मुताबिक पत्नी को अपना सदका-ए-फितर खुद अदा करना चाहिए। यदि पति अपनी खुशी से पत्नी का सदका-ए-फितर अदा करे तो भी कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed