{"_id":"5cf5683dbdec2207396504d1","slug":"15595868737-saharanpur-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर युवक की मौत
सहारनपुर। रविवार रात घंटाघर के निकट गंगोह बस स्टैंड के सामने पापुलर से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
सरसावा थाना क्षेत्र के कस्बा पिलखनी निवासी निशु (24 वर्ष) पुत्र पूरन सिंह किसी काम से सहारनपुर आया हुआ था। रात लगभग 11 बजे निशु गंगोह बस अड्डे के पास खड़ा हुआ वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी समय पॉपुलर की लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली वहां से गुजरी। निशु ने उसे बैठने के लिए रोका। आरोप है कि निशु को बैठाने से पहले ही चालक ने ट्रैक्टर चला दिया। इससे निशु सड़क पर गिर पड़ा और ट्राली के नीचे आ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक जोनी निवासी बेहट को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।