फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रिकार्ड तोड़ती गर्मी, घर से बाहर निकलना दुश्वार

रिकार्ड तोड़ती गर्मी, घर से बाहर निकलना दुश्वार

Sat, 01 Jun 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
रिकार्ड तोड़ती गर्मी, घर से बाहर निकलना दुश्वार
रिकार्ड तोड़ती गर्मी, घर से बाहर निकलना दुश्वार
विज्ञापन

सहारनपुर। सूरज की तपिश झुलसा रही है। लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान में वृद्धि की यह स्थिति 2014 में भी ऐसी थी, जिससे पहले 20 साल के दौरान मई के अंतिम सप्ताह में इतना तापमान कभी नहीं रहा।
जून माह शुरू हो गया है। अभी मानसून आने में समय लगेगा। जून माह में तापमान हर साल ही बढ़ता है, लेकिन मई के अंतिम सप्ताह में तापमान की जो स्थिति रही है वह काफी परेशान कर रही है। क्योंकि बीते एक सप्ताह के दौरान तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब अगले कई दिन तक तापमान में कमी होने के आसार नहीं हैं, बल्कि बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही हैं। मौसम का असर बाजार में दिखाई दे रहा है। बाजार में ग्राहकों की कमी है, जिस कारण व्यापारी वर्ग भी गर्मी के कारण परेशान हैं। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि मई माह में इस बार तापमान ज्यादा रहा है। बीते कई साल में इतना तापमान नहीं बढ़ा। उनका कहना है कि अभी एक सप्ताह तक तापमान में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

20 साल में मई माह का तापमान
-- वर्ष ----- न्यूनतम ---- अधिकतम
1999 ------- 19.5---------- 41.5
2000-------- 23.5 --------- 40.5
2001-------- 22.3---------- 42
2002-------- 20.5---------- 40.6
2003-------- 14.5---------- 41.6
2004-------- 18.5---------- 43
2005-------- 16.5---------- 40.8
2006-------- 18.4---------- 40
2007-------- 20------------ 41
2008 ------- 19.5 ---------- 39.5
2009------- 23------------ 40
2010------- 19.4----------- 42.4
2011 ------ 18.5----------- 40.5
2012 ------ 19------------- 43.5
2013 ------ 19------------- 39
2014 ------ 18------------- 44
2015 ------ 21-------------- 42
2016 ------ 19-------------- 42
2017------ 18.8----------- 41.2
2018------ 17.5----------- 43.2
2019------ 22.5------------ 44
---------------------------
लू के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा
सहारनपुर। तापमान बढ़ने और हवा में गर्मी घुलनेे के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा भी है। ऐसे में जरूरी है कि सेहत का ख्याल रखा जाए। शरीर में पानी की कमी न होने दें। क्योंकि तुरंत इलाज न हो तो हीट स्ट्रोक (लू) लगना जानलेवा भी हो सकता है। एसबीडी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर एसके वार्ष्णेय का कहना है कि हीट स्ट्रोक से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए। पूरी आस्तीन की कमीज पहनें। खासकर सिर पर कपड़ा बांधे या कैप लगाकर रखें तथा चेहरे का भी बचाव करें, ताकि तेज धूप में निकलने पर लू की चपेट में न आने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक के लक्षण
तेज सिरदर्द, सांस तेजी से लेना, दिल की धड़कन तेज होना, त्वचा लाल हो जाना, चक्कर आना, उल्टी, काफी पसीना आना जैसे लक्षण जब दिखने लगे तो समझ जाइए कि यह हीट स्ट्रोक या लू का अटैक है। हीट स्ट्रोक या लू लगने के बाद मरीज को तुरंत मेडिकल केयर में रखना चाहिए।

बचाव के उपाय
कच्चे आम का पना, इमली और गुड़ का देसी कोल्ड ड्रिंक्स, नींबू पानी, नारियल पानी, दही की लस्सी, चंदन का लेप, धनिया पत्ता और पिपरमिंट का जूस लेना लाभदायक होता है। यह सभी घरेलू नुस्खे हैं। इनका सेवन करके लू के प्रकोप से बचा जा सकता है। वैसे लू की चपेट में आने पर डाक्टर की सलाह से उपचार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed