{"_id":"5cf174b9bdec22076a49b19d","slug":"15593279767-saharanpur-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाल समाज ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाल समाज ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय पाल महासभा की ओर से शुक्रवार को लोक माता देवी अहिल्याबाई की जयंती मनाई गई। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरसिंह पाल और राजीव पाल ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जोगेंद्र पाल ने दो बार ऊंची ऊंची चोटियों पर चढ़कर समाज का नाम रोशन किया है। चौधरी बलजीत सिंह पाल ने माता अहिल्याबाई के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में फैली हुई कुरीतियों दहेज प्रथा, बाल विवाह, मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पाल, गड़रिया, धनगर समाज को शासनादेश के अनुरूप अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण का लाभ दिया जाए। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी। मामचंद पाल, सोपिन पाल, मुकेश पाल, सोमनाथ पाल, ओपिन पाल, मेघ सिंह पाल, प्रमोद कुमार, विजय सिंह पाल, पप्पू पाल, नरेंद्र पाल, शक्ति सिंह, महेश पाल, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार, शीशपाल, खिलाराम आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता अमरनाथ पाल ने की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय पाल महासभा की जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें महेंद्र सिंह पाल अध्यक्ष पप्पू पाल उपाध्यक्ष, ओपिन पाल सचिव, अशोक कुमार उप सचिव, कबूल चंद पाल कोषाध्यक्ष, मांगेराम पाल कोषाध्यक्ष, मेघ सिंह प्रमोद पाल, शक्तिपाल, महेशपाल को सर्वसम्मति से संगठन मंत्री बनाया गया है। कार्यक्रम में पाल धनगर समाज को एससी एसटी का आरक्षण देने के लिए जाति प्रमाण पत्र दिलाने, लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर चौक की स्थापना करने और पाल समाज के लोगों को भेड़ बकरियां आदि पशुओं को चराने के लिए जंगल, बंजर और ऊसर भूमि चारागाह के लिए उपलब्ध कराने की मांग की।