{"_id":"5cec291bbdec22077268ac1e","slug":"15589809405-saharanpur-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद का त्योहार, बाजारों में आई बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद का त्योहार, बाजारों में आई बहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पवित्र रमजान माह में ईद को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजारों में देर रात तक खरीदारी हो रही है। खासकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। कपड़ों और चूड़ियों की दुकानों पर भीड़ है। गर्मी की वजह से लोग सुबह-शाम और रात के समय घरों से बाहर निकलकर बाजारों में पहुंच रहे हैं।
पवित्र रमजान महीने में खुदा की इबादत में मशगूल रहने वाले रोजेदार अब उत्साह के साथ ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। शाम के समय रोजा इफ्तार के बाद से ही बाजारों में भीड़ उमड़ रही है, जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में सेवइयों की दुकानें सज गई हैं। वहीं, चूड़ी, कपड़े, टोपी, रुमाल, इत्र, सुरमा, जूते चप्पल, मिठाई और मेवों की दुकानों को सजाया गया है। शहर के चौक फव्वारा, नया बाजार, चूड़ी बाजार, शहीद गंज बाजार, चौकी सराय, नेहरू मार्केट में दुकानें देर रात तक खुल रही हैं, जहां महिलाएं, बच्चे और युवा उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। लोहानी सराय के चूड़ी व्यापारी मो. तारीक ने बताया कि गर्मी की वजह से दिन तो बाजारों में सन्नाटा रहता है, लेकिन सुबह, शाम और रात को लोग खरीदारी करने के लिए निकल रहे हैं। चूड़ियों में चूड़ा, कंगन, मेटल, सीप और कांच की वैरायटी आई है। इनकी कीमत 100 से लेकर 500 रुपये प्रति दर्जन है।
कुर्ता-पायजामा की मांग बढ़ी
ईद पर युवा कुर्ता पायजामा खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रायवाला बाजार के कपड़ा कारोबारी राजेश कुमार ने बताया कि सूती कपड़े के कुर्ता पायजामा की ज्यादा मांग है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन के कुर्ता पायजामा आए हैं, जिनकी कीमत 500 से दो हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
अलविदा जुमे की हो रही तैयारियां
पवित्र रमजान माह का अलविदा जुमा 31 मई को पड़ रहा है। महानगर की मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज की तैयारियां की जा रही है। साफ-सफाई का काम अंतिम चरण में चल रहा है। भीड़ होने पर सड़क पर नमाज अदा की जाती है। इसके लिए मस्जिदों में दरी, चटाई और प्लास्टिक आदि की व्यवस्था की गई है।
टोपियों की ज्यादा मांग
ईद के मद्देनजर मद्देनजर नया बाजार और नखासा बाजार में टोपियों की दुकानों पर खासी भीड़ देखी जा रही है। अलविदा जुमा और ईद के लिए नई टोपियों की खरीदारी की जा रही है। लोग अपनी पसंद की टोपियां खरीदने पहुंच रहे हैं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए परिजनों ने कपड़ों की मैचिंग के हिसाब से टोपी खरीद रहे हैं। बाजार में 30 से 200 रुपये तक की टोपी उपलब्ध है। सफेद रंग की टोपी को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
मिठाइयां भी कराई जा रही तैयार
मिठाइयों की दुकानों पर भी एडवांस बुकिंग चल रही है। इसके अलावा सेवइयों और फैनी की खूब बिक्री हो रही है। मेवों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। मिठाई कारोबारी प्रशांत ने बताया कि ईद को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।