फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सवा सौ कोचिंग सेंटरों में नहीं अग्निशमन विभाग की एनओसी

सवा सौ कोचिंग सेंटरों में नहीं अग्निशमन विभाग की एनओसी

Sun, 26 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सवा सौ कोचिंग सेंटरों में नहीं अग्निशमन विभाग की एनओसी
सहारनपुर। शहर में किसी भी कोचिंग सेंटर ने आग से सुरक्षा के मानकों को पूरा कर अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ली है। न सिर्फ कोचिंग सेंटर बल्कि कुछ स्कूलों को छोड़कर अधिकांश स्कूलों के भवनों को भी कोई एनओसी जारी नहीं है। आग लगी तो हालात भयावह हो सकते हैं।
विज्ञापन

सूरत के कोचिंग सेंटर में लगी आग से गई 20 मासूमों की जान के बाद भी सहारनपुर जिला प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। न तो कोचिंग सेंटरों पर आग से सुरक्षा के मानकों की जांच कराई है और न ही एनओसी न लेने वाले स्कूलों पर ही कोई कार्रवाई की गई। जबकि सहारनपुर में प्रमुख सड़कों पर ही नहीं गलियों में भी कोचिंग सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के अनुसार शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड से शहर में 125 कोचिंग सेंटर चलने की जानकारी प्राप्त हुई है। लेकिन 2014 से उनके पास किसी भी कोचिंग सेंटर ने आग से सुरक्षा के मानकों की न तो जांच कराई है और न ही किसी ने एनओसी ही ली है। हालांकि बड़े मॉल में चल रहे कुछ कोचिंग सेंटरों में आग से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। लेकिन एनओसी सिर्फ मॉल द्वारा ही ली गई है। कुछ कोचिंग सेंटर तो ऐसे स्थानों पर हैं जहां आग लगी तो लाक्षागृह बनने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed