फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ब्लॉक के चलते बंद रहा ट्रेनों का संचालन, परेशान रहे यात्री

ब्लॉक के चलते बंद रहा ट्रेनों का संचालन, परेशान रहे यात्री

Sun, 26 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक के चलते बंद रहा ट्रेनों का संचालन, परेशान रहे यात्री
सहारनपुर। सहारनपुर-अंबाला रेलवे लाइन पर बराड़ा और केसरी के बीच रेलवे पुल पर हुए मरम्मत के कार्य के चलते रविवार को ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। पुल की मरम्मत के कार्य के लिए 15 घंटे का ब्लॉक लिया गया था। ट्रेनों का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण रोडवेज स्टैंड पर अंबाला की तरफ जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ रही। अंबाला रूट पर रविवार को बराड़ा-केसरी स्टेशन के बीच गार्डर बदलने से इस रूट पर रेलवे यातायात बाधित रहा। कई ट्रेनें रद्द रहीं और कई ट्रेनों का रूट बदला गया। इस रूट पर सुबह 8.10 बजे से रात 11.05 बजे तक ब्लॉक रहा।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहीं रदद
-गाड़ी संख्या 14609 - ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस।
-गाड़ी संख्या 64502 - अंबाला-सहारनपुर एमईएमयू
- गाड़ी संख्या 12063 - हरिद्वार-ऊना लिंक एक्सप्रेस।
- गाड़ी संख्या 14522 - अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस।
- गाड़ी संख्या 14521 - दिल्ली-अम्बाला एक्सप्रेस।
- गाड़ी संख्या 12460 - अमृतसर-नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस।
- गाड़ी संख्या 14681 - नई दिल्ली-जलंधर सिटी एक्सप्रेस।

सहारनपुर-अंबाला के बीच रही रद्द
- गाड़ी संख्या 64513 - सहारनपुर-नंगलडैम पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला के बीच रद्द रही
- गाड़ी संख्या 54541 - मेरठ सिटी-अंबाला पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला के बीच रद्द रही
- गाड़ी संख्या 54540/54539 अम्बाला-हजरत निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर
अंबाला-सहारनपुर-अंबाला के बीच रद्द रही
- गाड़ी संख्या 14712/14711 श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस
अंबाला-हरिद्वार-अंबाला के बीच रद्द रही
- गाड़ी संख्या 12054/12053 अमृतसर-हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस
अंबाला-हरिद्वार-अंबाला के बीच आंशिक रूप से निरस्त रही
- गाड़ी संख्या 64561 दिल्ली-अंबाला पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला के बीच रद्द रही
- गाड़ी संख्या 24887 हरिद्वार-बाडमेर एक्सप्रेस हरिद्वार-अंबाला के बीच रद्द रही
- गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस चंड़ीगढ़-सहारनपुर के बीच रद्द रही
- गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस चंडीगढ़-सहारनपुर के बीच रद्द रही
- गाड़ी संख्या 54542 अंबाला-मेरठ सिटी पैसेंजर अंबाला-सहारनपुर के बीच रद्द रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed